Description
सुपरसिटी खूंखार हत्यारों का अड्डा बन चुकी है और अब इन दरिंदों ने मासूम बच्चों को अपना निशाना बना लिया है। विश्व का सबसे भयानक हत्यारा कहलाने वाला दुर्दांत भुजंग भी बच्चों का यह निर्मम कत्लेआम सहन नहीं कर पाता और उनकी रक्षा के लिए मैदान में उतर पड़ता है। लेकिन यह बचाव नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश साबित होती है, जिसमें शिकार बन जाता है खुद भुजंग… और शिकारी है मुशनाग।