Description
यमुना—वह जीवनदायिनी नदी, जिसके अमूल्य जल पर दिल्लीवासियों का जीवन टिका हुआ है, अब एक भयानक संकट का सामना कर रही है। मॉन्स्टर जलकुंभी ने यमुना के पानी को प्राणघातक बना दिया है, और पूरा शहर भय और संकट में डूबता जा रहा है।
क्या होगा तब, जब दिल्लीवासी पानी की हर एक बूंद के लिए तरसने लगेंगे? क्या रेनबो इस भयानक मॉन्स्टर जलकुंभी को रोक पाएगा, या फिर यमुना हमेशा के लिए विनाश के अंधकार में खो जाएगी?
यह एक ऐसी संघर्षगाथा है, जहाँ दांव पर लगी है एक पूरी नदी की जिंदगी।
