Description
नार्क सिटी में एक खूंखार हत्यारा स्ट्रीमर अपनी नृशंस हत्याओं से सनसनी और आतंक फैला रहा है। उसकी बेरहम वारदातों ने पूरे शहर को भय और दहशत में डुबो दिया है। इस खौफनाक आतंक की चपेट में आ गया है छोटू बावर्ची, जिसकी जिंदगी एक बार फिर बर्बादी के किनारे पर खड़ी है। मौत और डर के इस खेल में अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या छोटू अपनी जिंदगी को पूरा कर पाएगा, या उसकी कहानी हमेशा के लिए एक अधूरी हाफ प्लेट बनकर रह जाएगी?
